ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

एक ही परिवार के 12 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, हज से लौटे थे घर के 4 सदस्य

DESK : देश में बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आई है, जहां एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आई है, जहां एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरिजों की संख्या बढ़कर 130 के पार हो गई है. 


खबर के मुताबिक सांगली के इस्लामपुर के रहने वाले इस परिवार के 4 लोग हाल ही में हज की यात्रा करके लौटे थे. सबसे पहले 23 मार्च को परिवार के उन्हींं सदस्यों को टेस्ट हुआ जो यात्रा से लौटे थे.  23 मार्च को इन सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिसके बाद 25 मार्च को परिवार के 5 और सदस्यों का टेस्ट कराया गया. ये पांचों भी पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद मेडिकल टीम ने परिवार के 3 और लोगों को टेस्ट के लिए बुलाया. ये तीनों भी पॉजिटिव निकले. इसी तरह से परिवार ते 12 लोग कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं. 

ये मामला सामने आते ही अब इनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों का सैंपल लिया गया है. इन सबकी रोपर्ट आज आने वाली है. वहीं 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों को इस बात का डर है कि कोरोना का ये चेन काफी लंबा हो सकता है. गांव के लोग भी इसके चपेट में आ सकते हैं.  वहीं परिवार के सबी करीबी रिश्तेदारों को आइसोलेट कर दिया गया है.



टैग्स