ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

ADG समेत 3 को CBI ने किया गिरफ्तार, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहा था 3 करोड़ रुपए

DESK: डीआरआई के एडीजी समेत तीन लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. तीनों पर आरोप है कि दिल्ली के एक एक्सपोर्टर को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 3 करोड़ रुपए मांग रहे थे. जिस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: डीआरआई के एडीजी समेत तीन लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. तीनों पर आरोप है कि दिल्ली के एक एक्सपोर्टर को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 3 करोड़ रुपए मांग रहे थे. जिसके बाद सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई की है. तीनों से सीबीआई पूछताछ कर रही है.

एडीजी का दोस्त है दलाल

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार एडीजी लुधियाना की डीआरआई शाखा में तैनात है. गिरफ्तार लोगों में एक एडीजी का मित्र और दूसरा एक बड़ा दलाल है. तीनों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है. एडीजी का दलाल 25 लाख रुपए ले रहा था इस दौरान सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया. जांच के फौरन बाद एडीजी और उसके मित्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई ने इसको लेकर दिल्ली, नोएडा और लुधियाना में भी अनेक स्थानों पर छापेमारी की.

छापेमारी के बाद करने लगा ब्लैकमेल

बताया जा रहा है कि जून 2019 में डीआरआई लुधियाना ने एक एजेंसी पर छापेमारी की थी. इस दौरान दिल्ली के एक एक्सपोर्टर की कंपनी के दस्तावेज मिले थे. जांच के नाम पर इस एक्सपोर्टर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई और कहा गया कि अगर बचना है तो इसको लेकर 3 करोड़ रुपए दे दो. इसको लेकर दवाब भी दिया जा रहा था. पीड़ित ने 25 लाख रुपए दे रहा था और इस दौरान ही गिरफ्तारी हुई. 

टैग्स