ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

अब DL-RC को भी आधार से जोड़ने की है तैयारी, परिवहन मंत्रालय ने सुचना मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा

DESK : देशभर में परिवहन कार्यालयों के बाहर लगने वाली भीड़ अब आपको नहीं दिखाई देगी. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में

अब DL-RC को भी आधार से जोड़ने की है तैयारी, परिवहन मंत्रालय ने  सुचना मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा
Anamika
2 मिनट

DESK :   देशभर में परिवहन कार्यालयों के बाहर लगने वाली भीड़ अब आपको नहीं दिखाई देगी. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में होने वाले काम को भी ऑनलाइन करने की तैयारी में है. यदि अब आप अपने वाहन का पंजीकरण, लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के कार्य करवाना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन करना होगा. 


सरकार इस प्रक्रिया के माद्यम से काम में पारदर्शिता लाना चाहती है साथ ही देश भर के आरटीओ में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के कोशिश में है.  मिली जानकारी के अनुसार इस बारे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेज दिया है.  परिवहन मंत्रालय  आने वाले दिनों में  वाहन का पंजीकरण, लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि को आधार से जोड़ना चाहती है ताकि फर्जीवाड़े में कमी आ सके. 

आरटीओ के इन कार्यों आधार से जोड़ देने पर एक व्यक्ति अलग अलग राज्यों से कई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा पायेगा. इससे डीएल में फर्जीवाड़ा रुकेगा और लोगों को भी अपना काम करवाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. साथ ही चोरी  के वाहनों को दूसरे  राज्यों में पंजीकरित नहीं करवाया जा सकेगा