ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

आतंकियों ने पुलवामा में CRPF कैंप पर किया ग्रेनेड से हमला

DESK: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के कैंप पर ग्रेनेड से हमला कर दिया है. आतंकियों के हमले में अभी तक कोई नुकसान की खबर नहीं है.जवानो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के कैंप पर ग्रेनेड से हमला कर दिया है.  आतंकियों के हमले में अभी तक कोई नुकसान की खबर नहीं है.

जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

वही, शोपियां में आज जवानों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आंतकियों को मार गिराया है. मारे गए 3 आतंकियों में से एक कमांडर वसीम अहमद वानी था, जो घाटी में 2017 से सक्रिय था. वह हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर था. उस पर चार नागरिकों और चार पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है.

जवानों ने 12 जनवरी को मारा था तीन आतंकियों को 

12 जनवरी को भी जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था. जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी. आतंकियों के पास से एके 47, गोला और बारूद बरामद हुआ है. यह मुठभेड़ त्राल के गुलशनपोरा में हुई थी. मारे गए आतंकियों में उमर फैयाज लोन और आदिल बशीर मीर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से संबंधित थे. तीसरा आंतकी फैजान अहमद भट्‌ट जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करता था.