ब्रेकिंग
जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

आमिर खान के 7 स्टाफ निकले कोरोना पॉजिटिव, मां के साथ गए टेस्ट कराने

DESK: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के सात स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. सभी को भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के सात स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. सभी को भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. 

ड्राइवर से लेकर बॉडीगार्ड तक पॉजिटिव

बताया जा रहा है कि आमिर खान के ड्राइवर, 2 बॉडीगार्ड, रसोइया समेत सात स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हुए हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है.आमिर खान ने कहा कि मेरे स्टाफ में कुछ सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पता चलते ही उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. बीएमसी की ओर से मेडिकल सुविधा दी गई है. इसको लेकर मैं बीएमसी का शुक्रगुजार हूं.

खुद टेस्ट कराने गए

 स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आमिर ने कहा कि मैं अपनी मां के साथ टेस्ट कराने के लिए जा रहा हूं. फैंस दुआ करे की रिपोर्ट निगेटिव हो. बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड कलाकार के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले चुके हैं. इसमें करण जौहर, बोनी कपूर, अमृता अरोड़ा, सोफी चौधरी, ताहिर राज भसीन के पिता और मोनिका डोगरा की मां भी कोरोना का शिकार हो गये थे. इसके अलावे संगीतकार वाजिद और निर्माता अनिल सूरी कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है.  

टैग्स