ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, कई क्विंटल फूलों से सजाया गया बाबा मंदिर, लगे हर हर महादेव के जयकारे

DESK: 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी मंगलवार की सुबह 6:20 बजे खोल दिए गए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की तरफ से इसको लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, कई क्विंटल फूलों से सजाया गया बाबा मंदिर, लगे हर हर महादेव के जयकारे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी मंगलवार की सुबह 6:20 बजे खोल दिए गए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की तरफ से इसको लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। केदारनाथ मंदिर को 35 क्विटल फूलों से सजाया गया है। इस मौके पर सात हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में पहुंचे हैं।


इससे पहले सोमवार को बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली यात्रा भी सेना की 6-ग्रेनेडियर रेजिमेंट की बैंड धुनों के बीच गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंच गई थी। सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कर डोली यात्रा का स्वागत किया गया था। उधर, बदरीनाथ धाम के कपाट भी 27 अप्रैल को सुबह 6:10 बजे खोल दिए जाएंगे।


कपाट खुलने के साथ ही सुबह से ही केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू कर दी गई है। कुल 9 एविएशन कंपनियां केदारघाटी में जाखधार, शेरसी, फाटा, नारायणकोटि, जामू और सोनप्रयाग से हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। इसके लिए सोमवार को ट्रायल किया गया था। वहीं केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ ने यात्रियों की सहायता के लिए पांच पड़ाव बनाए हैं। हर पड़ाव में दो-दो दल तैनात किए गए हैं। ये दल एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव के बीच गश्त करेंगे और यात्रियों की हर तरह की सहायता करेंगे।


बता दें कि बीते एक सप्ताह से लगातार बर्फबारी के चलते धाम में दो से ढाई फीट बर्फ जमी हुई है। पैदल मार्ग के पांच किमी हिस्से में लिनचोली से केदारनाथ के बीच भी बर्फ जमी हुई है और भैरव गदेरा, लिनचोली व रुद्रा प्वाइंट में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। बर्फबारी के चलते केदारपुरी में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जा रहा है। बावजूद इसके बाबा के दर्शन को पहुंचने वालों का उत्साह चरम पर है। 

टैग्स