ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

आज होगी रिया के CA से पूछताछ, कमाई से लेकर खर्चों तक का होगा हिसाब-किताब

DESK : सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी की जांच जारी है. सुशांत की कमाई और खर्च से लेकर रिया समेत कई लोगों का हिसाब-किताब देखा जा रहा है. इस मामले को लेकर अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा च

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  सुशांत सिंह राजपूत केस में  ईडी की जांच जारी है. सुशांत की कमाई और खर्च से लेकर रिया समेत कई लोगों का हिसाब-किताब देखा जा रहा है. इस मामले को लेकर अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. सुशांत से जुड़े हर पहलू पर ईडी जांच कर रही है. 

इन सब के बीच आज ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती के सीए रितेश मोदी को बुलाया है. आज ईडी रिया के सीए  रितेश मोदी से पूछताछ करेगी और रिया के  फाइनेंस, इनकम और खर्चों की पूरी जानकारी लेगी. 

बता दें कि अबतक ईडी सुशांत सिंह राजपूत केस में कई लोगों से पूछताच कर चुकी है. रिया और उनके परिवार के साथ ही सुशांत की बहन मीतू सिंह, सुशांत की एक्स बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ हो चुकी है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ हड़पने का आरोप लगाया है. अब ईडी इसी बात का पता लगा रही है कि आखिर सुशांत के अकाउंट में कितने पैसे थे और वो कहां गए.