ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

7 दिन पहले कोरोना को हराकर घर लौटी थी युवती, दोबारा हुई पॉजिटिव

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 7 दिन पहले एक युवती कोरोना वायरस को हराकर घर लौटी थी वह दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद से स्वास्थ्य म

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट  के इस दौर में इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 7 दिन पहले एक युवती कोरोना वायरस को हराकर घर लौटी थी वह दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.

लड़की को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इंदौर के गुमास्ता नगर इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोग कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. सभी का इलाज चोइथराम अस्पताल में चल रहा था. उनमें से  एक यूवती की  7 दिन पहले ही रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. इसके साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई थी कि वह घर में क्वारेंटाइन रहे.

 लेकिन युवती ने ऐसा नहीं किया वह घर जाने के बाद सभी से मिलती-जुलती रही. इन सबके बीच युवती के छोटे भाई को सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत होने लग,  जिसके बाद उसका जांच कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से पूरे परिवार की जांच कराई. जिसमें कोरोना को  हराकर लौटी युवती दोबारा पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद युवती को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.