ब्रेकिंग
बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦Bihar News: म्युनिसिपल कमिश्नर प्रभात झा तो बड़े खिलाड़ी निकले...करोड़ों का किया खेल ! नगर विकास विभाग की जांच टीम ने खोल दी पोल, अब दर्ज होगा केस...✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦Bihar News: म्युनिसिपल कमिश्नर प्रभात झा तो बड़े खिलाड़ी निकले...करोड़ों का किया खेल ! नगर विकास विभाग की जांच टीम ने खोल दी पोल, अब दर्ज होगा केस...✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस

50 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, डरा रही मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी

DESK: देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के तापमान में खासा वृद्धि हो रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है

50 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, डरा रही मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों के तापमान में खासा वृद्धि हो रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई राज्यों में गर्मी का सितम अभी जारी रहने वाला है। इससे अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 


बिहार में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की शाम तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री बक्सर और औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया है। नवादा, गया, छपरा, जमुई और पटना में पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। गर्मी के कारण आम जन तबाह हो गई। सड़कों पर धूप के साथ ही सन्नाटा पसर जा रहा है। लू के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है।


मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश के दक्षिणी भागों में सतह से 1.5 किलो मीटर पर गर्म पछुआ हवा का प्रवाह हो रहा है, इसलिए प्रदेश के औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और रोहतास जिलों में अगले 48 घंटे में लू की संभावना बनी है। इसलिए प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भागों के नागरिकों को लू से बचाव को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। वहीं शनिवार और रविवार को 30अप्रैल और एक मई को राज्य के उत्तरी भागों के लोगों को तेज रफ्तार हवा के साथ बिजली के चमकने और बारिश की संभावना को लेकर सतर्क रहने को लेकर अलर्ट किया गया है।


मौसम विभाग ने लोगों को लू के दौरान दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है जबकि आंधी तूफान और वज्रपात की आशंका में उत्तर बिहार के लोगों को खराब मौसम में पक्के मकान में रहने की अपील की है। आंधी तूफान और वज्रपात की स्थिति में बिजली के पोल और ऊंचे पेड़ के आस पास नहीं रहने की चेतावनी दी गई है। दोनों मौसम में ही लोगों को जान बचाने की अपील की जा रही है।

टैग्स