ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

5 महीने से कोरोना संक्रमित है ये महिला, 31 बार टेस्ट कराया गया, सभी में मिली पॉजिटिव

DESK : एक महिला पिछले पांच महीने से कोरोना संक्रमित है. अभी तक 31 बार उसकी जांच कराई जा चुकी है और वह हर बार कोरोना पॉजिटिव पाई जाती है. अबतक 17 RT-PCR और 14 रैपिड एंटीज

5 महीने से कोरोना संक्रमित है ये महिला, 31 बार टेस्ट कराया गया, सभी में मिली पॉजिटिव
Anamika
2 मिनट

DESK : एक महिला पिछले पांच महीने से कोरोना संक्रमित है. अभी तक 31 बार उसकी जांच कराई जा चुकी है और वह हर बार कोरोना पॉजिटिव पाई जाती है. अबतक  17 RT-PCR और 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जा चुका है और वह हर बार कोरोना संक्रमित पाई गई है. 

मामला राजस्थान के भरतपुर का है. जहां पिछेल पांच माह से 30 साल की शारदा देवी कोरोना संक्रमित पाई  गई हैं. शारदा एक आश्रम में रहती हैं. उन्हें एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाइयां दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक वह कोरोना संक्रमित हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शारदा देवी खुद को स्वस्थ्य महसूस करती हैं और अपना सारा काम खुद करती हैं. इलाज के दौरान 8 किलो वजन भी बढ़ गया है. डॉक्टरों के लिए शारदा का केस अजूबा बना हुआ है. 

 शारदा देवी पांच महीने से दो कमरों के एक विशेष आइसोलेशन रूम में रह रहीं हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें बझेरा गांव से  28 अगस्त 2020 को आश्रम लाया गया था. वे आश्रम की पहली काेरोना पॉजिटिव थीं. अब तक जितने लोग आए जब ठीक होकर चले गए लेकिन वह कोरोना संक्रमित ही हैं.