ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

497 दिनों बाद विदेश दौरे पर PM मोदी, बांग्लादेश की आजादी की सालगिरह में होंगे शामिल

PATNA : 497 दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिनों के दौरे पर बांग्लादेश को रवाना हुए. जहां वह बांग्लादेश की आजादी की जश्न में शामिल होंगे. बांग्लादेश अपनी आजादी के प

497 दिनों बाद विदेश दौरे पर PM मोदी, बांग्लादेश की आजादी की सालगिरह में होंगे शामिल
Anamika
2 मिनट

PATNA : 497 दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिनों के दौरे पर बांग्लादेश को रवाना हुए. जहां वह बांग्लादेश की आजादी की जश्न में शामिल होंगे. बांग्लादेश अपनी आजादी के पचास साल पूरे होने पर जश्न मना रहा है, जिसमें पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंच रहे हैं.

बता दें कि कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह  पहला विदेशी दौरा है. इससे पहले पीएम मोदी नवंबर 2019 में ब्राजील दौरे पर गए थे. कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी दुनिया के तमाम कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए ही हिस्सा ले रहे थे. 

बता दें कि पीएम मोदी 26 से 27 मार्च तक की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे. इसके साथ बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह और इसके संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती समारोह में शामिल होगें. बांग्लादेश रवाना होने से पहले जारी एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद किसी ऐसे पड़ोसी मित्र देश की यह मेरी पहली विदेश यात्रा है, जिसके साथ भारत के सांस्कृतिक, भाषायी और दोनों देशों के लोगों के बीच आपस में गहरे संबंध हैं.’