ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

26 नवंबर को सभी बैंकों में हड़ताल, सारे कामकाज ठप रखेंगे बैंककर्मी

PATNA : ऑल इंडिया बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन की तरफ से 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है. इस हड़ताल में तीन बैंक संगठन शामिल हैं. हड़ताल में SBI और प्राइवेट बैंकों को छोड़कर सभी ग्

26 नवंबर को सभी बैंकों में हड़ताल, सारे कामकाज ठप रखेंगे बैंककर्मी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : ऑल इंडिया बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन की तरफ से 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है. इस हड़ताल में तीन बैंक संगठन शामिल हैं. हड़ताल में SBI और प्राइवेट बैंकों को छोड़कर सभी ग्रामीण, सहकारी और वाणिज्यिक बैंक बंद रहेंगे. बैंक यूनियनों ने भी इस हड़ताल को अपना नैतिक समर्थन दे दिया है. 26 को हड़ताल के बाद 27 को बैंक खुलेंगे, इसके बाद तीन दिनों की छुट्टी रहेगी. 


बैंक यूनियनों का आरोप है कि सरकार श्रमिक और किसान विरोधी कानून बना रही है. पब्लिक सेक्टर निजीकरण किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पर सरकार कदम आगे न बढ़ाए. साथ ही नन इनकम टैक्स पेयी कर्मचारियों को साढ़े सात हजार रुपये प्रति माह भत्ता देने, बैंकों का निजीकरण नहीं करने, डिफॉल्टर्स पर कार्रवाई करने, कार्पोरेट एनपीए की वसूली करने, बैंक डिपॉजिट की ब्याज दर में वृद्धि करने, बैंकों में आउटसोर्सिग पर रोक लगाने, बैंकों में नियुक्ति शुरू करने, सभी बैंककर्मियों के लिए डीए लिंक्ड पेंशन योजना लागू करने जैसी हमारी मांगें हैं.


गौरतलब है कि 26 नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल में SBI शामिल नहीं होगा. भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा कि हमारी यूनियन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन इसमें शामिल नहीं है. इसलिए एसबीआइ की शाखाएं खुली रहेंगी और अन्य बैंकों में कार्यरत इस संगठन के सदस्य भी हड़ताल पर नहीं जाएंगे.