ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, पेश हो सकता है UCC बिल!

DELHI: संसद का मानसून सत्र आने वाली 20 जुलाई से शुरू हो जाएगा, 11 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र 23 दिनों का होगा जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में

20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, पेश हो सकता है UCC बिल!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: संसद का मानसून सत्र आने वाली 20 जुलाई से शुरू हो जाएगा, 11 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र 23 दिनों का होगा जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संसद सत्र की तारीखों पर मुहर लगी है। सरकार ने विपक्षी दलों से सहयोग की अपील की है। संभावना जताई जा रही है कि नरेंद्र मोदी सरकार मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता को लेकर बिल पेश कर सकती है।


केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर लिखा कि, “संसद का मानसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं"।


संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार मानसून सत्र के दौरान संसद में समान नागरिक संहिता को लेकर बिल पेश कर सकती है। उधर, विपक्षी पार्टियों ने सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर कांग्रेस पहले से ही सरकार के ऊपर हमलावर बनी हुई है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश का मामला भी मानसून सत्र के दौरान उठ सकता है। ऐसे में सत्र के हंगामेदार होने के आसार है।