ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

दो सहेलियों ने मंदिर में रचाई शादी, परिजनों के विरोध करने पर पहुंची थाने

DESK : दो सहेलियों को एक दूसरे से इतना प्यार था कि दोनों ने पूरी जिंदगी साथ रहने की ठान ली. परिजनों का विरोध देखकर दोनों अचानक मंदिर पहुंची औऱ फिर शादी रचा ली. मामला अयोध्या

दो सहेलियों ने मंदिर में रचाई शादी, परिजनों के विरोध करने पर पहुंची थाने
Anamika
2 मिनट

DESK : दो सहेलियों को एक दूसरे से इतना प्यार था कि दोनों ने पूरी जिंदगी साथ रहने की ठान ली. परिजनों का विरोध देखकर दोनों अचानक मंदिर पहुंची औऱ फिर  शादी रचा ली. मामला अयोध्या के कोतवाली नगर के साहबगंज बालदा की है. 

बताया जा रहा कि अयोध्या की रहने वाली एक युवती वर्षा को कानपुर की रहने वाली एक अपनी ही रिश्तेदार की युवती एकता से प्यार हो गया. वर्षा अक्सर एकता से मिलने कानपुर जाती थी औऱ परिजनों को लगता था कि रिश्तेदारी में जा रही है. दोनों व्हाट्सएप फेसबुक पर एक दूसरे से बात करने लगे और मोहब्बत कर बैठे. अयोध्या की युवती वर्षा लड़के के भेष में रहती है. दोनों जिद पर अड़ी है कि साथ ही रहेगी नहीं तो मर जाएगी. 


दो सहेलियों ने मंदिर में रचाई शादी, परिजनों के विरोध करने पर पहुंची थाने

एक दिन वर्षा कानपुर पहुंच गई और एकता को लेकर अयोध्या आ गयी. दोनों ने परिवार से बगावत करके अयोध्‍या के ही एक मंदिर में शादी रचा ली. उसके बाद वर्षा एकता को लेकर घर आई तो हंगामा शुरू हो गया. मामला थाने पहुंच गया.  जहां दोनों ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि वे दोनों बालिग हैं और साथ रहना चाहती हैं. अदालत में धारा 164 के तहत दोनों युवतियों का बयान दर्ज कराया जाएगा. उनके बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.