ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: 30 जुलाई को वोट देने के लिए क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में छुट्टी, सरकार ने घोषित किया पेड लीवपटना छात्र प्रदर्शन हिंसा: बिहार पुलिस ने जारी की 117 संदिग्धों की तस्वीरें, पहचान के बाद होगी कार्रवाईभरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने का आदेशRJD को बड़ा झटका: मृत्युंजय तिवारी थामेंगे BJP का दामनजहानाबाद में भारी बवाल, प्रदर्शनकारी छात्रों ने रेलवे स्टेशन और DM आवास पर किया पथराव; पुलिस ने की कई राउंड फायरिंगबांकीपुर उपचुनाव: 30 जुलाई को वोट देने के लिए क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में छुट्टी, सरकार ने घोषित किया पेड लीवपटना छात्र प्रदर्शन हिंसा: बिहार पुलिस ने जारी की 117 संदिग्धों की तस्वीरें, पहचान के बाद होगी कार्रवाईभरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने का आदेशRJD को बड़ा झटका: मृत्युंजय तिवारी थामेंगे BJP का दामनजहानाबाद में भारी बवाल, प्रदर्शनकारी छात्रों ने रेलवे स्टेशन और DM आवास पर किया पथराव; पुलिस ने की कई राउंड फायरिंग

1947 की आज़ादी को कंगना ने भीख बताया तो भड़के मांझी, बोले.. Padma Shri वापस ले सरकार

PATNA : अपने बयानों से हमेशा विवाद में बनी रहने वाले वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. TimesNow को दिए इंटरव्यू में कंगना ने देश की आजादी को लेकर

1947 की आज़ादी को कंगना ने भीख बताया तो भड़के मांझी, बोले.. Padma Shri वापस ले सरकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अपने बयानों से हमेशा विवाद में बनी रहने वाले वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. TimesNow को दिए इंटरव्यू में कंगना ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया है. कंगना के इस बयान ने देश में खलबली मचा दी है. बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी एक्ट्रेस पर भड़क गए हैं. मांझी ने कंगना के बयान के बाद सरकार से उनको दिए गए पद्म श्री को वापस लेने की मांग की है.


मांझी ने इस मामले पर एक ट्वीट किया है. मांझी ने लिखा है- महामहिम राष्ट्रपति को अविलंब कंगना रनौत से पद्म श्री सम्मान वापिस लेना चाहिए. नहीं तो दुनिया ये समझेगी कि गांधी, नेहरू, भगत सिंह,पटेल, कलाम, मुखर्जी, सावरकर सब के सब ने भीख मांगी तो आजादी मिली! लानत है ऐसे कंगना पर! TimesNow ऐसे टॉक के लिए माफी मांगे और सभी चैनल कंगना को बैन करें.


1947 की आज़ादी को कंगना ने भीख बताया तो भड़के मांझी, बोले.. Padma Shri वापस ले सरकार


दरअसल, TimesNow को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने आजादी को लेकर विवादित बयान दिया. कंगना ने कहा, ‘आजादी अगर भीख में मिले, तो क्या वो आजादी हो सकती है? सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए. उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन. पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी. जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है.’


इसपर देश भर से नेताओं में आक्रोश है. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कंगना पर स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाया है और कहा है कि कंगना की सोच को मैं मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह. 


वरुण गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार. इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?’


1947 की आज़ादी को कंगना ने भीख बताया तो भड़के मांझी, बोले.. Padma Shri वापस ले सरकार


वरुण गांधी के अलावा अकाली दल के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करके कहा है, ‘मणिकर्णिका का रोल निभाने वाली आर्टिस्ट आज़ादी को भीख कैसे कह सकती है. लाखों शहादतों के बाद मिली आज़ादी को भीख कहना कंगना रनौत का मानसिक दीवालियापन है.’


1947 की आज़ादी को कंगना ने भीख बताया तो भड़के मांझी, बोले.. Padma Shri वापस ले सरकार

टैग्स