ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

19 साल की लड़की को दिल दे बैठा 67 साल का बुजुर्ग, जान का खतरा बता हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

DESK: कहते हैं प्यार अंधा होता है। जब प्यार का बुखार सिर चढ़ता है तब वह ना उम्र देखता है और ना ही जाति बंधन। प्यार किसी को कही भी और कभी भी हो सकता है। जिसके बाद प्यार के चक्

19 साल की लड़की को दिल दे बैठा 67 साल का बुजुर्ग, जान का खतरा बता हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  कहते हैं प्यार अंधा होता है। जब प्यार का बुखार सिर चढ़ता है तब वह ना उम्र देखता है और ना ही जाति बंधन। प्यार किसी को कही भी और कभी भी हो सकता है। जिसके बाद प्यार के चक्कर में प्रेमी हर हाल में बस एक दूसरे को पाना चाहते है। लेकिन जब कोई पहले से शादीशुदा और बाल बच्चों वाला हो तब प्यार की राह मुश्किल हो जाती है। हरियाणा के पलवल जिले में प्यार का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां 19 साल की युवती को 67 साल का बुजुर्ग अपना दिल दे बैठा और फिर दोनों ने निकाह भी कर ली। 


हालांकि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं यह जानते हुए भी दोनों ने यह कदम उठाया। बुजुर्ग सात बच्चों का बाप हैं जिसके सातों बच्चों की भी शादी हो चुकी है। बुजुर्ग की पत्नी की मौत चार साल पहले हो चुकी थी। दोनों की शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।

19 साल युवती के साथ 67 साल के बुजुर्ग ने शादी तो कर ली लेकिन दोनों को अपने-अपने परिवारों का डर सता रहा है। इसी को लेकर दोनों ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगायी है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि 67 वर्षीय बुजुर्ग हथीन के हुंचपुरी गांव के रहने वाला है।


जिसने नूंह जिले के रहने वाली 19 साल की लड़की के साथ शादी कर ली है। दोनों को अपने-अपने परिजनों से जान का खतरा है। इसलिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दोनों ने सुरक्षा की गुहार लगायी है।


हाईकोर्ट की तरफ से यह आदेश प्राप्त हुआ है कि इस मामले की जांच की जाए और दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाए। हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि किन परिस्थितियों में दोनों ने शादी की। हालांकि की दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।


डीएसपी की माने तो लड़की के परिजनों का गांव में भूमि विवाद चल रहा था। प्रेम विवाह करने वाला बुजुर्ग मदद के लिए लड़की के घर पर जाया करता था। तभी इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क हुआ जो कब प्यार में तब्दिल हुआ किसी को पता नहीं चला। लेकिन जब दोनों ने शादी कर ली तब यह मामला सामने आया।

टैग्स