ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

15 अप्रैल को खत्म होगा लॉकडाउन ! PM मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अरुणाचल के CM ने साझा की जानकारी, बाद में डिलीट किया ट्वीट

DELHI : कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लागू किया गया लॉक डाउन 16 अप्रैल को खत्म हो रहा है. 15 अप्रैल से लोगों को लॉक डाउन से निजात मिल जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लागू किया गया लॉक डाउन 16 अप्रैल को खत्म हो रहा है. 15 अप्रैल से लोगों को लॉक डाउन से निजात मिल जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस बात का दावा कर दिया कि 15 अप्रैल को लौट डाउन खत्म हो सकता है. हालांकि उन्होंने थोड़ी देर बाद ही अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया. 


दरअसल अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग खत्म होने के थोड़े ही देर बाद एक वीडियो के साथ ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि लॉक डाउन 15 अप्रैल को पूरा हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लोग सड़क पर घूमने के लिए आजाद होंगे. कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए हर किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी. लॉक डाउनलोड और सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना वायरस से लड़ने के ही उपाय हैं.


आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी. बैठक के बाद यह बात निकलकर सामने आई है कि लोग डाउन पीरियड के बाद भी देश में कई तरह की पाबंदियां लागू रह सकती हैं. ऐसे में पेमा खांडू ने जो ट्वीट किया है उसके बाद इस कयास को और बल मिला है. हालांकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने थोड़ी देर बाद अपने उसको डिलीट कर दया. ट्वीट डिलीट करने के बाद पेमा खांडू की तरफ से एक खंडन भी किया गया. इसमें ट्वीट में लिखा गया कि लोग डाउन के समय को लेकर किया गया पिछला ट्वीट एक ऑफिसर की गलती की वजह से हुई. उनकी हिंदी की समझ काफी लिमिटेड है, इसलिए ट्वीट को हटा दिया गया है.



15 अप्रैल को खत्म होगा लॉकडाउन ! PM मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अरुणाचल के CM ने साझा की जानकारी, बाद में डिलीट किया ट्वीट

टैग्स