ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

लॉकडाउन के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 12 मई से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें.. कल शाम से होगी बुकिंग

DELHI: लॉकडाउन के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर रेलवे से निकल कर आ रही है.भारतीय रेलवे ने 12 मई से पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत करने की योजना बनाई है. भारतीय रेलवे की तरफ से शुरुआत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: लॉकडाउन के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर रेलवे से निकल कर आ रही है.भारतीय रेलवे ने 12 मई से पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत करने की योजना बनाई है. भारतीय रेलवे की तरफ से शुरुआत में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके लिए टिकट की बुकिंग कल शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी.

बाद में बढ़ाने का लिया जाएगा फैसला

भारतीय रेलवे ने 12 मई से पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है. शुरू में 15 जोड़ी ट्रेन चलाई जा सकती है. बाद में इसे और बढ़ाने की तैयारी है. ये सभी ट्रेन स्पेशल ट्रेन होंगी जिन्हें नई दिल्ली से देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाया जाएगा.


इन शहरों के लिए चलेगी ट्रेनें

12 मई से रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रही है. वह दिल्ली से देश के अलग-अलग शहरों के लिए चलेंगी. इनमें दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल ,अहमदाबाद और जम्मूतवी शामिल है. इन ट्रेनों के परिचालन के बाद अन्य सेवाओं को भी शुरू किया जाएगा. दिल्ली से अन्य शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों के लिए बुकिंग कल शाम 4:00 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी.

कंफर्म टिकट वाले ही करेंगे यात्रा

रेलवे ने जो जानकारी साझा की है उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की इजाजत दी जाएगी. यात्रियों को यात्रा के दौरान मास्क लगाने को कहा गया है साथ ही साथ उन्हें स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद ही यात्रा करने की इजाजत मिलेगी. रेलवे ने कहा है कि इस मामले में आगे और अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी.


टैग्स