ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

....तो क्या नीतीश कुमार ने नहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने बनाया था I.N.D.I.A ? बोले कांग्रेस अध्यक्ष ... अच्छा हुआ शादी से पहले निकल गए

PATNA : भाजपा और पीएम मोदी को रोकने के लिए तैयार हुआ इंडिया गठबंधन को लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नया दावा किया है। खड़गे ने बिहार के सीएम के उन दावों को खारिज क

....तो क्या नीतीश कुमार ने नहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने बनाया था I.N.D.I.A ?  बोले कांग्रेस अध्यक्ष ... अच्छा हुआ शादी से पहले निकल गए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भाजपा और पीएम मोदी को रोकने के लिए तैयार हुआ इंडिया गठबंधन को लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नया दावा किया है। खड़गे ने बिहार के सीएम के उन दावों को खारिज कर दिया है जिसमें यह लगातार कहते रहते थे कि इंडिया गठबंधन का गठन उनकी वजह से हुआ। खड़गे ने कहा कि इस गठबंधन को बनाने में उनकी कोई बहुत बड़ी भूमिका नहीं थी। 


खड़गे ने कहा कै हि उनकी सलाह पर ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पहली बैठक बुलाई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दावा बेबुनियाद है कि इंडिया गठबंधन उन्होंने बनाया था। खड़गे ने कहा कि मैंने और हमारी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी पार्टियों के नेताओं को बुलाकर बातचीत की। 25-26 पार्टियों के नेताओं के साथ जब गठबंधन पर सहमति बन गई, तो यह प्रश्न आया कि पहली बैठक कहां करनी है।


उसके बाद मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना में इंडिया गठबंधन की पहली बैठक करने की सलाह दी थी, क्योंकि वह सरकार में थे। इसके साथ उन्होंने दूसरी पार्टियों के नेताओं को पटना में पहली बैठक के लिए रजामंद किया, पर नीतीश कुमार बोल रहे हैं कि उन्होंने सब कुछ किया था। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।


कांग्रेस अध्यक्ष ने इशारों-इशारों में इस बात पर खुशी जताई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही इंडिया गठबंधन छोड़ दिया। खड़गे ने अपने खास अंदाज में कहा कि अच्छा हुआ है कि वह शादी से पहले ही निकल गए। शादी के बाद जाते तो बहुत नुकसान होता। ऐसे में नीतीश कुमार की गठबंधन के गठन में कोई भूमिका नहीं है। इसके अलावा खुद के जीत से जुड़े सवाल पर कहा कि इसके लिए नतीजों का इंतजार करना होगा।