ब्रेकिंग
Traffic Challan : बिहार में वाहन मालिकों के लिए अलर्ट! चालान बकाया रखा तो न गाड़ी बेच पाएंगे, न RC का काम होगा; विभाग ने जारी किया आदेश✦PK के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का मुरी के जंगल में मिला शव, जनशताब्दी ट्रेन से हुए थे लापता✦बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Traffic Challan : बिहार में वाहन मालिकों के लिए अलर्ट! चालान बकाया रखा तो न गाड़ी बेच पाएंगे, न RC का काम होगा; विभाग ने जारी किया आदेश✦PK के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का मुरी के जंगल में मिला शव, जनशताब्दी ट्रेन से हुए थे लापता✦बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस, परिवार संग मनाया जश्न; कार्यकर्ताओं के बीच काटेंगे केक

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस है। इस खास मौके पर देर रात उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

Tejashwi Yadav Birthday
तेजस्वी यादव
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस है। इस खास मौके पर देर रात उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर जन्मदिन का जश्न मनाया। तेजस्वी यादव ने अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पिता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बहनों के साथ मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाया। घर में पूरे परिवार के साथ सादगी और खुशियों के माहौल में जन्मदिन मनाया गया।


आज दिन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से भी तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पार्टी कार्यालय में 37 पाउंड का विशाल केक काटा जाएगा और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी। इसके अलावा, राजद की युवा इकाई और छात्र संगठन की ओर से गरीब बच्चों के बीच कलम और कॉपी का वितरण किया जाएगा, ताकि इस दिन को सामाजिक सेवा के रूप में भी यादगार बनाया जा सके।


राजद नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। कई नेताओं ने उन्हें “बिहार की नई उम्मीद” और “युवा नेतृत्व का प्रतीक” बताते हुए उनके दीर्घायु और सफल राजनीतिक करियर की कामना की है। चुनावी माहौल के बीच तेजस्वी यादव का जन्मदिन उनके समर्थकों के लिए उत्साह और ऊर्जा का नया संचार लेकर आया है।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट