ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बाल-बाल बचे चिराग पासवान, भीड़ की वजह से धराशायी होने वाला था मंच; चुनावी रैली केदौरान टला हादसा

SITAMADHI : लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान बाल-बाल बच गए। चिराग पासवान के चुनावी सभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, सीतामढ़ी के नरंगा में चुनावी रैली के दौरान जब सभा खत्

बाल-बाल बचे चिराग पासवान, भीड़ की वजह से धराशायी होने वाला था मंच; चुनावी रैली केदौरान टला हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान बाल-बाल बच गए। चिराग पासवान के चुनावी सभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, सीतामढ़ी के नरंगा में चुनावी रैली के दौरान जब सभा खत्म हो गई तब सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बड़ी संख्या में लोग मंच पर पहुंच गए। इसकी वजह यह थी कि नरंगा उत्तरी पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण समेत दर्जनों लोग सभा के अंत में लोजपा में शामिल हुए। 


इनलोगों को चिराग पासवान ने तमाम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी बीच तरतराहट की आवाज आई और मंच करीब 4 इंच नीचे धंस गया। हालांकि,गनीमत यह रही कि  मंच पूरी तरह धराशाई नहीं हुआ। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। इसके बाद मंच पर थोड़ी अफरा -तफरी वाली हालात जरूर बनी, मगर मौके पर मौजूद लोगों ने इसे संभाल लिया। 


वहीं, सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बने। विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत है, तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। देवेश चंद्र ठाकुर की जीत से न सिर्फ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, बल्कि इससे नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेंद्र कुशवाहा को भी मजबूती मिलेगी। 


चिराग ने कहा कि,देश पर इमरजेंसी थोपने वाले आज लोकतंत्र व संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण पर विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं। असल में लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण को विपक्षी दलों से खतरा है। शुक्रवार को परिहार के नरंगा गांव में जदयू प्रत्याशी देवेशचंद्र ठाकुर के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोगों से देवेश चंद्र ठाकुर को वोट देकर जिताने की अपील की।

टैग्स