ब्रेकिंग
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

लोकसभा चुनाव 2024 : सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 9.23% वोटिंग; सबसे ज्यादा गया में हो रहा मतदान

PATNA : बिहार की चार लोकसभा सीट गया,नवादा, औरंगाबाद और जमुई में सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इन चार सीटों में गया में सुबह 9 बजे तक 9.30 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इसक

लोकसभा चुनाव  2024 : सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 9.23% वोटिंग; सबसे ज्यादा गया में हो रहा मतदान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की चार लोकसभा सीट  गया,नवादा, औरंगाबाद और जमुई में सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इन चार सीटों में गया में सुबह 9 बजे तक 9.30 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इसके अलावा नवादा में भी सुबह 9 बजे तक 7.10% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। वहीं औरंगाबाद और जमुई में सुबह 9 बजे तक क्रमशः  6.01% और 9.12% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। चारों सीटों पर सुबह 9 बजे तक चार सीटों पर 9.23% वोट डाले गए हैं। 


दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। राज्य भर के अंदर आज 6,097 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। बूथों पर वोटर्स की लंबी कतार है। सुबह 9 बजे तक चार सीटों पर 7.88% वोट डाले गए हैं। गया में राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ई-रिक्शा से अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे, वहीं जमुई में एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती ने वोटिंग से पहले पूजा की। औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई में कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।


मालूम हो कि, सबसे ज्यादा गया में 14 और सबसे कम नवादा में 6 कैंडिडेट्स हैं। चार लोकसभा सीटों के 24 विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम चार बजे तक कराए जाएंगे। पहले चरण में 15 विधानसभा सीट नक्सल इफेक्टेड हैं। यहां सुरक्षा बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई हैं। इन केंद्रों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि 9 विधानसभा में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।