ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

‘बीजेपी ने देश को सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी दी’ ; प्रधानमंत्री मोदी पर तेजस्वी का पलटवार

PATNA : गया की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरजेडी को जंगलराज का सबसे बडा चेहरा बताने पर आरजेडी ने भी पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन कि सरक

‘बीजेपी ने देश को सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी दी’ ; प्रधानमंत्री मोदी पर तेजस्वी का पलटवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : गया की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरजेडी को जंगलराज का सबसे बडा चेहरा बताने पर आरजेडी ने भी पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन कि सरकार में कितना काम हुआ है। लेकिन उन्हें यह जंगलराज लग रहा है तो कुछ नहीं किया जा सकता।


तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां लाखों लोगों को नौकरी मिली। संविदाकर्मियों का मानदेय दोगुना हुआ। हमलोगों ने आईटी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी बनाई, स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई, जाति आधारित गणना कराई, बिहार में निवेश कराया। यह अगर प्रधानमंत्री को जंगलराज लग रहा है तो हम इसमें क्या कह सकते हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री हमलोगों को गाली देने के बजाए 10 साल में उन्होंने जो वादा किया था, उसके बारे में बताएं तो ठीक होगा। उनके चुनावी घोषणा पत्र में बिहार के लिए क्या है? प्रधानमंत्री ने केवल चार चीजें दी हैं। उन्होंने देश को बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी दी है।


बता दें कि गया में जीतनराम मांझी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लालू-तेजस्वी पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा आरजेडी है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम आरजेडी है। बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार आरजेडी है। चारा घोटाला के नाम पर वोट मांगने वाले पर अदालत ने मुहर लगा दी है कि उसने चारा चोरी की है और गरीबों को लूटा है। आरजेडी ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं। एक है जंगलराज और दूसरा भ्रष्टाचार।