ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

Pm Modi in Bihar: खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री, नीतीश-सम्राट भी साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और रोड-शो के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे। आज बिक्रमगंज में हज़ारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जिसमें रेलवे की कई योजनाएं शामिल हैं।

PM Modi Bihar Visit, Narendra Modi Patna, Bihar Road Show, Modi in Bikramganj, Bihar Development Projects, Bihar Election Meeting, Modi Nitish Kumar, Patna Airport Terminal, Modi Rally Bihar
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Pm Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. 29 मई की शाम पीएम मोदी पटना पहुंचे,जहां पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. इसके बाद पटना में रोड-शो किया. प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से रोड-शो कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की. 

दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी आज बिक्रमगंज पहुंचे, सभा स्थल तक प्रधानमंत्री खुली जीप पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचे. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ रहे.

पीएम मोदी आज हजारो करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करने वाले हैं. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय मंत्री, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें पटना के हार्डिग पार्क में पांच टर्मिनल प्लेटफार्म,सोननगर -मोहम्मदगंज के बीच तीसरी नई लाइन का शिलान्यास और सासाराम-अनुग्रह नारायण रोड के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का शुभारंभ भी शामिल है. 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता