ब्रेकिंग
बिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफकेंद्र सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया बैन, एंटीबायोटिक से लेकर डायबिटीज तक की दवाएं शामिल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए अश्विनी चौबे ने अपने तमाम कार्यक्रम को किया स्थगित, बोले..पुलिसिया जुर्म को बढ़ने नहीं देंगेपेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनी

Pawan Singh: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पावर स्टार पवन सिंह, क्या BJP देगी टिकट? आ गया पार्टी का बयान

Pawan Singh: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़के का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी पवन सिंह को टिकट देगी या नहीं इस पर पार्टी का बयान सामने आया है।

Pawan Singh
बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पावर स्टार पवन सिंह
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पवन सिंह ने कहा है कि वो लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। हालांकि, वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी उनका कोई बयान सामने नहीं आया है। पवन सिंह ने जब बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “थोड़ा समय नजदीक आने दीजिए, सब कुछ पता चल जाएगा।” वहीं बीजेपी पवन सिंह को टिकट देगी या नहीं इस पर पार्टी का बयान सामने आया है।


आज यानी बुधवार को बिहार विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल से सवाल किया गया कि पवन सिंह ने कहा है कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि भारत में किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। पार्टी टिकट देगी कि नहीं देगी यह भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है। 


हरिभूषण ठाकुर बचोल ने पवन सिंह पर कहा कि निश्चित रूप से वह गायक हैं.. पार्टी में आते हैं तो उन्हें जरूर प्राथमिकता मिलेगी। आपको बता दें कि पवन सिंह ने कई बार आरोप लगाया है कि बीजेपी के लोगों ने ही उन्हें हराया था। इस पर हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सवालिया लहजे में कहा कि यह तो कहने की बात है। इतने लोग खड़े थे तो क्या बीजेपी के लोगों ने ही सबको हराया हैं? लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है अगर वह दिवालिया या मानसिक विक्षिप्त नहीं है तो।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता