ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लोकसभा चुनाव 2024: सुहाने मौसम के बीच बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए.. 11 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान

PATNA: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देशभर के 11 राज्यों में वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया,

लोकसभा चुनाव 2024: सुहाने मौसम के बीच बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए.. 11 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देशभर के 11 राज्यों में वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में सुबह 11 बजे तक औसत 24.41 फीसदी वोटिंग हुई है।


दरअसल, बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक तीसरे चरण में राज्य की सभी पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसत 24.41 फीसदी वोटिंग हुई है। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं को कोई परेशान न हो इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।


पिछले दो चरण के चुनाव के वनिस्पत तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान मौसम मेहरबान हुआ है। सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में वोरर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में इस बार के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत पिछले दो चरणों के चुनाव से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है>


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में सुबह 11 बजे तक 22.39 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि सुपौल में 11 बजे तक 25.98 प्रतिशत, अररिया में 11 बजे तक 25.97 फीसदी, मधेपुरा में 23.31 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.49 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसत कुल 24.41 फीसदी वोटिंग हुई है।