ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लोकसभा चुनाव 2024: भीषण गर्मी के बीच बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, 11 बजे तक 21.68 फीसदी मतदान

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है।

लोकसभा चुनाव 2024: भीषण गर्मी के बीच बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, 11 बजे तक 21.68 फीसदी मतदान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर 21.68 फीसदी वोटिंग हुई है।


बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरे चरण में राज्य की सभी पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.68 फीसदी वोटिंग हुई है। भीषण गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं को कोई परेशान न हो इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।


किशनगंज में सुबह 11 बजे तक 21.94 फीसदी, कटिहार में 22.65 फीसदी, पूर्णिया में 25.9 प्रतिशत, भागलपुर में 19.27 और बांका में सुबह 11 बजे तक 18.75 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांचों सीटों पर ओवरऑल 21.68 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी किया था। सुबह 9 बजे तक औसत 9.840 फीसदी वोटिंग हुई थी।


26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।  कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की 3, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है। 


88 में से बिहार की पांच सीटों पर मतदान चल रहा है। बिहार की पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार और बांका की सीट पर चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। पूर्णिया सीट से जेडीयू के संतोष कुमार, आरजेडी की बीमा भारती और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मैदान में हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं भागलपुर सीट से जेडीयू के अजय कुमार मंडल और कांग्रेस के अजीत शर्मा के बीच सीधी टक्कर है।


वहीं किशनगंज संसदीय सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद जावेद, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार अखतरुल ईमान और जेडीयू के मुजाहिद आलम आमने-सामने हैं जबकि कटिहार से जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी और कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर और बांका संसदीय सीट पर आरजेडी के जय प्रकाश नारायण यादव और जेडीयू के गिरिधारी यादव चुनाव मैदान में है।