ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

PATNA: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार की वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजग

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार की वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय सीट के लिए मतदान किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 8 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक औसत 45.21 फीसदी वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बाल्मिकीनगर में दोपहर 3 बजे तक 47.94 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि पश्चिम चंपारण में 47.31 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 46.71 फीसदी, शिवहर में 48.19 फीसदी, वैशाली सीट पर 48.94 फीसदी, गोपालगंज में 41.51 प्रतिशत, सीवान में 39.81 फीसदी और महाराजगंज में 42.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर 3 बजे तक औसत कुल 45.21  फीसदी वोटिंग हुई है।


बिहार की कुल 8 सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर है। पूर्वी चंपारण से बीजेपी के मौजूदा सांसद राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, महाराजगंज सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, सीवान संसदीय सीट से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 8 सीटों पर कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।


बता दें कि छठे चरण में कुल 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली की सभी सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, पश्चिम बंगाल कीआठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।