ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी ; जानिए.. दोपहर 1 बजे तक कितनी हुई पोलिंग

PATNA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीव

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी ; जानिए.. दोपहर 1 बजे तक कितनी हुई पोलिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक औसत 36.48 फीसदी वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बाल्मिकीनगर में दोपहर 1 बजे तक 36.64 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि पश्चिम चंपारण में 37.75 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 37.57 फीसद, शिवहर में 38.89 फीसद, वैशाली में 40.48 फीसदी, गोपालगंज में 34.65 प्रतिशत, सीवान में 31.59 फीसदी और महाराजगंज में 34.75 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर 1 बजे तक औसत कुल 36.48  फीसदी वोटिंग हुई है।


बिहार की कुल 8 सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर है। पूर्वी चंपारण से बीजेपी के मौजूदा सांसद राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, महाराजगंज सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, सीवान संसदीय सीट से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 8 सीटों पर कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।


बता दें कि छठे चरण में कुल 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली की सभी सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, पश्चिम बंगाल कीआठ सीटों, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।