ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी : दोपहर 1 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

PATNA : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसद

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी : दोपहर 1 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसदीय सीट के लिए मतदान किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक औसत 35.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, बिहार विधानसभा की एक सीट अगिआंव में हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 33.10 प्रतिशत पोलिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नालंदा में दोपहर 1 बजे तक 32.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि पटना साहिब में 29.22 प्रतिशत, पाटलिपुत्र में 40.78 फीसद, आरा में 33.07 फीसद, बक्सर सीट पर 37.79 फीसद, सासाराम में 37.12 प्रतिशत, काराकाट में 39.53 फीसद और जहानाबाद में 36.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर 1 बजे तक औसत कुल 35.65 फीसद वोटिंग हुई है। वहीं विधानसभा उपचुनाव में अगिआंव सीट पर 1 बजे तक 33.10 प्रतिशत मतदान हुआ है।


दरअसल, सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। नालंदा से जेडीयू के मौजूदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पटना साहिब सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना की दूसरी सीट पाटलिपुत्र से बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव, आरा संसदीय सीट से बीजेपी सांसद आरके सिंह, काराकाट सीट पर एनडीए के साझा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।


नालंदा संसदीय सीट पर जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार का महागठबंधन के संदीप सौरभ, पटना साहिब सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत, पाटलिपुत्र सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, आरा में बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह और महागठबंधन के सुदामा प्रसाद के बीच सीधी टक्कर है।


वहीं बक्सर संसदीय सीट पर एनडीए के मिथिलेश तिवारी और आरजेडी के सुधाकर सिंह, सासाराम सीट पर एनडीए के शिवेश राम और महागठबंधन के मनोज कुमार भारती के बीच सीधा मुकाबला है जबकि काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। काराकाट सीट से एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा, निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पावर स्टार पवन सिंह और महागठबंधन के राजा राम सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। जहानाबाद सीट से जेडीयू के मौजूदा सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और आरजेडी के सुरेंद्र यादव के अलावा पूर्व सांसद अरुण कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।


बता दें कि 8 राज्यों की कुल 57 सीटों पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। देशभर में कुल 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की सीट पर वोटिंग जारी है।