ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 5 सीटों पर मतदान जारी : 11 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग

PATNA : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। पांचवें चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 5 सीटों पर मतदान जारी : 11 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। पांचवें चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर वोटिंग की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की पांच सीटों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में सुबह 11 बजे तक औसत 21.11 फीसदी मतदान की खबर है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, सीतामढ़ी में सुबह 11 बजे तक 22.70 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि मधुबनी में 11 बजे तक 22.37 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 22.45 फीसद, सारण में 20.75 फीसद और हाजीपुर सीट पर सुबह 11 बजे तक 17.36 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांच सीटों पर 11 बजे तक औसत कुल 21.11 फीसदी वोटिंग हुई है।


मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं। बिहार की पांचों सीट पर विभिन्न दलों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 80 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटें, जम्मू एवं कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीट, लद्दाख की 1 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीटें, ओडिशा की 5 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।