ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की पांच सीटों पर मतदान जारी, जानिए.. दोपहर 1 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है।

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की पांच सीटों पर मतदान जारी, जानिए.. दोपहर 1 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर 33.80 फीसदी वोटिंग हुई है।


दरअसल, बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरे चरण में राज्य की सभी पांच सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 33.80 फीसदी वोटिंग हुई है। भीषण गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं को कोई परेशान न हो इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज में दोपहर एक बजे तक 34.65 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि कटिहार में एक बजे तक 35.37 प्रतिशत, पूर्णिया में 1 बजे तक 36.59 फीसदी, भागलपुर में 30.29 फीसदी और बांका लोकसभा सीट के लिए दोपहर 1 बजे तक 32.32 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 33.80 फीसदी औसत वोटिंग हुई है।


बता दें कि 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की 3, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।