ब्रेकिंग
क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज

दुलारचंद हत्या के मामले में पुलिस ने अनंत सिंह समेत तीन लोगों को किया अरेस्ट, SSP ने कहा - घटना के वक्त खुद मौजूद थे JDU कैंडिडेट

पटना से बड़ी खबर सामने आई है। दुलारचंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पुष्टि की है कि घटना के वक्त जेडीयू उम्मीदवार भी मौके पर मौजूद थे।

दुलारचंद हत्या के मामले में पुलिस ने अनंत सिंह समेत तीन लोगों को किया अरेस्ट, SSP ने कहा - घटना के वक्त खुद मौजूद थे JDU कैंडिडेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Mokama muder case: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां दुलारचंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। जिसमें सबसे बड़ा नाम मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का है। पुलिस ने अनंत सिंह को हत्या के मामले में अरेस्ट किया है।


पटना पुलिस के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि गुलाबचंद हत्याकांड मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है जिसमें अनंत सिंह का भी नाम शामिल है। उन्होंने यह जानकारी दी की घटना के बाद जब पुलिस की टीम वहां जांच पड़ताल करने पहुंची तो तो यह पाया गया की घटना के बाद जेडीयू प्रत्याशी वहां मौजूद थे। उनकी मजबूती में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है जिसके बाद अब उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है इसके साथ ही इस मामले में दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। यह तीनों लोग बाढ़ थाना अंतर्गत नगमा गांव के रहने वाले बताए जाने जिसमें एक का नाम मणिकांत बताया जा रहा है तो दूसरे का नाम रणजीत राम है।


शनिवार देर रात हुई इस कार्रवाई की पुष्टि पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और डीएम त्याग राजन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।


डीएम त्याग राजन ने बताया कि इस घटना में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि “जितने भी लीगल हथियार हैं, उन्हें भी जमा कराया जा रहा है।” डीएम ने साफ किया कि प्रशासन हर कोण से मामले की जांच कर रहा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है” और इस घटना में आचार संहिता का उल्लंघन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह उस समय घटनास्थल पर मौजूद थे, और जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।


एसएसपी ने आगे बताया कि अनंत सिंह के दो सहयोगी – मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम – भी घटनास्थल पर मौजूद थे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


इस हत्याकांड ने एक बार फिर मोकामा की सियासत में हलचल मचा दी है। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


प्रेम राज की रिपोर्ट