ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

मुंगेर में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी : चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

MUNGER : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। कल होने वाले मतदान को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव स

मुंगेर में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी : चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। कल होने वाले मतदान को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए आकाश से लेकर जमीन तक और जल से लेकर जंगल और पहाड़ों तक विशेष चौकसी बरती जा रही है। अर्धसैनिक बलों और जिला पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है और ड्रोन, मोटरबोट और घुड़सवारों की मदद से जिले के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।


मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गंगा पार होकर दो मतदान केंद्रों पर जाना पड़ता है। जिसमें जाफरनगर और टीकारामपुर के दो मतदान केंद्र शामिल हैं। जबकि 39 मतदान केंद्र दियारा क्षेत्र में हैं। इन सभी बूथों को संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा गया है। गंगा पार दियारा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। जबकि एसडीआरएफ की टीम के साथ 8 मोटरबोटों से रिवर पेट्रोलिंग की जायेगी।


उन्होंने बताया कि दियारा क्षेत्र में घुड़सवार दस्ता की टीम के द्वारा पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है। जिसके लिए 4 यूनिट घुड़सवार दस्ता मुंगेर पुलिस को मिली है, जो लगातार दियारा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रही है। जबकि दियारा क्षेत्र के स्पेशल क्यूआरटीम बनायी गयी है। जिसमें सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स (एसएपीसी) की तैनाती की गयी है।


एसपी ने बताया कि जिले में 55 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित की श्रेणी में चिह्नित हैं। सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है। पिछले कई दिनों से एसटीएफ की 4 यूनिट नक्सल प्रभावित पहाड़ी जंगलों में 4 ड्रोन कैमरों की मदद से एरिया डोमिनेशन के कार्य को अंजाम दे रही है। मतदाता सुरक्षित मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान कर वापस सुरक्षित अपने घर जाएं, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।


उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल टीम लगातार मतदान केंद्र पहुंचने वाले मार्गों पर गश्त करेंगी जबकि एसटीएफ की कार्रवाई चुनाव समाप्ति तक जंगलों में जारी रहेगी। मुंगेर व जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 392 मतदान केंद्र हैं। जिसमें 55 नक्सल प्रभावित और 386 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं, जहां अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। जबकि दोनों विधानसभा के 251 मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बलों के साथ ही जिला पुलिस बल को भी तैनात किया जायेगा। इसके अलावा थानास्तर पर लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है।