ब्रेकिंग
Bihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकNEET UG Scam: नीट फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! बिहार से कोटा तक फैला सॉल्वर गैंग, 12 मेडिकल छात्र रडार पर"Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर के बाद अब हथियारों की परीक्षा! भारत भूषण तिवारी केस में FSL खोलेगी गोलीकांड का सच Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 6 जिलों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में तूफानी हवा का अलर्टमुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकNEET UG Scam: नीट फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! बिहार से कोटा तक फैला सॉल्वर गैंग, 12 मेडिकल छात्र रडार पर"Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर के बाद अब हथियारों की परीक्षा! भारत भूषण तिवारी केस में FSL खोलेगी गोलीकांड का सच Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 6 जिलों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में तूफानी हवा का अलर्टमुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिर

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग जारी : सुबह 11 बजे तक इतना प्रतिशत हुआ मतदान

PATNA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराज

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग जारी : सुबह 11 बजे तक इतना प्रतिशत हुआ मतदान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय सीट के लिए मतदान किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 8 सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसत 23.67 फीसदी वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बाल्मिकीनगर में सुबह 11 बजे तक 20.11 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि पश्चिम चंपारण में 23.84 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 23.10 फीसद, शिवहर में 25.77 फीसद, वैशाली सीट पर 27.98 फीसद, गोपालगंज में 22.61 प्रतिशत, सीवान में 22.42 फीसद और महाराजगंज में 23.57 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसत कुल 23.67 फीसद वोटिंग हुई है।


बिहार की कुल 8 सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर है। पूर्वी चंपारण से बीजेपी के मौजूदा सांसद राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, महाराजगंज सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, सीवान संसदीय सीट से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इन 8 सीटों पर कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।


बता दें कि छठे चरण में कुल 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली की सभी सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10 सीटों, पश्चिम बंगाल कीआठ, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है। मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं।