ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सील

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 5 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग

PATNA: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज देशभर को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर मतदान हो रहा है

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 5 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज देशभर को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 5 सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में दोपहर 1 बजे तक औसत 34.44 फीसदी वोटिंग हुई है। 


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, दरभंगा में दोपहर 1 बजे तक 33.13 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि उजियारपुर में 1 बजे तक 34.90 प्रतिशत, समस्तीपुर में 36.28 फीसदी, बेगूसराय में 33.02 फीसदी और मुंगेर लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 35.09 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांच सीटों पर दोपहर 1 बजे तक औसत कुल 34.44 फीसदी वोटिंग हुई है।


मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशान न हो इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पांचों सीट पर 55 प्रत्याशी भाग्य आजाम रहे हैं। इसमें 4 महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी और 20 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट के लिए वोटिंग हो रही है।