ब्रेकिंग
जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, शाम पांच बजे तक इतना प्रतिशत मतदान

PATNA: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। पांचवें चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर वोटिंग हो रही है

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी, शाम पांच बजे तक इतना प्रतिशत मतदान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। पांचवें चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर वोटिंग हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 5 सीटों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में शाम 5 बजे तक औसत 52.35 फीसदी वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, सीतामढ़ी में शाम 5 बजे तक 53.13 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि मधुबनी में 5 बजे तक 49.01 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 55.30 फीसदी, सारण में 50.46 फीसदी और हाजीपुर सीट पर शाम 5 बजे तक 83.81 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांच सीटों पर 5 बजे तक औसत कुल 53.35 फीसदी वोटिंग हुई है।


बिहार की पांच सीट पर कुल 80 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजाम रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशान न हो इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटें, जम्मू एवं कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीट, लद्दाख की 1 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीटें, ओडिशा की 5 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।