ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

मल्लिकार्जुन खरगे के पत्र पर भड़का चुनाव आयोग : आरोपों को खारिज कर दे दी यह नसीहत

DELHI : लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा अपने सहयोगी दलों को लिखे गए पत्र में चुनावी प्रक्रिया की अखंडता पर सवाल उठाने को ले

मल्लिकार्जुन खरगे के पत्र पर भड़का चुनाव आयोग : आरोपों को खारिज कर दे दी यह नसीहत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा अपने सहयोगी दलों को लिखे गए पत्र में चुनावी प्रक्रिया की अखंडता पर सवाल उठाने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई है। 


चुनाव आयोग ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे का मतदान प्रतिशत पर विपक्षी नेताओं को लिखा गया पत्र पूर्वाग्रहपूर्ण  विमर्श को आगे बढ़ाने का प्रयास है। भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि कांग्रेस के अतीत और वर्तमान के गैर जिम्मेदाराना बयान परेशान करने वाले हैं। आयोग ने मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करने में देरी पर खरगे के आरोपों को निराधार बताते हुए उसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है।


दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के आंकड़ों में कथित विसंगतियों के मुद्दे पर विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं को पत्र लिखा था। अपने पत्र में मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ के नेताओं से इस मुद्दे पर सामूहिकता, एकजुटता के साथ स्पष्ट रूप से अपनी आवाज उठाने का आग्रह किया था। 


कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन में शामिल दलों ने निर्वाचन आयोग को अलग-अलग पत्र लिखा है। जिसमें पहले दो चरणों के मतदान के आंकड़ों को जारी करने में कथित देरी को लेकर चिंता जताई गई है। विपक्ष के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने दावा किया था कि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद डाले गए मतों की वास्तविक संख्या का बूथवार आंकड़ा उम्मीदवारों के पास उपलब्ध है। 


आयोग ने कहा कि इस तरह के बयान मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी पर नाकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और राज्यों में चुनावी मशीनरी को हतोत्साहित कर सकते हैं। आयोग ने कहा कि ऐसे बयानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। जिसका जनादेश पर सीधा प्रभाव पड़ता हो।