ब्रेकिंग
BRICS में नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी ने सम्राट पर कसा तंज, बिहार के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को बताया USELESS ‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी अब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किरायाBRICS में नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी ने सम्राट पर कसा तंज, बिहार के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को बताया USELESS ‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी अब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किराया

दूसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग आज, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

BHAGALPUR : बिहार में दूसरे चरण में लोकसभा की पांच सीटों के लिए 26 अप्रैल यानि आज सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी। इन पांच सीटों में भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहा

दूसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग आज, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में दूसरे चरण में लोकसभा की पांच सीटों के लिए 26 अप्रैल यानि आज सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी।  इन पांच सीटों में भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार लोकसभा सीटें शामिल हैं। इनमें तीन सीटें किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया सीमांचल में आती हैं, वहीं भागलपुर और बांका अंग क्षेत्र में आती हैं। इन सभी सीटों में सबसे हॉट सीट पूर्णिया सीट है। 


यहां से पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ दिन पहले ही वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन बिहार में कांग्रेस का RJD (राष्ट्रीय जनता दल) से गठबंधन है। ऐसे में  गठबंधन के तहत यह सीट RJD के कोटे में गई है और बीमा भारती यहां से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं JDU की तरफ से मौजूदा सांसद संतोष कुशवाहा मैदान में हैं। लिहाजा  पूर्णिया सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।


इसके अलावा भागलपुर लोकसभा से JDU ने अपने मौजूदा सांसद अजय मंडल को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने अजीत शर्मा को मौका दिया है।  बांका लोकसभा सीट से JDU ने अपने मौजूदा सांसद गिरधारी यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि उनका मुकाबला RJD के जय प्रकाश यादव से है।  कटिहार लोकसभा सीट से JDU के मौजूदा सांसद दुलाल चंद गोस्वामी का मुकाबला कांग्रेस के तारिक अनवर से होगा। किशनगंज लोकसभा सीट भी त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां कांग्रेस के मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद का मुकाबला JDU के मुजाहिद आलम और AIMIM के अख्तरुल ईमान के साथ है। 


उधर, चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा।  इन सीटों पर सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए 9,322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कुल 11,270 बैलेट यूनिट, 11,238 कंट्रोल यूनिट और 12,447 वीवीपैट की व्यवस्था की गई है। पांच लोकसभा सीटों पर कुल 50 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।