ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

CM of Delhi : दिल्ली CM चेहरे को लेकर 'सरप्राइज' मूड में BJP, लिस्ट से प्रवेश का नाम गायब! पहली बार की विधायक का मजबूत दावा

CM of Delhi : दिल्ली में सीएम के पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, लेकिन पीएम मोदी की भारत वापसी के बाद जल्द ही इसपर फैसला लिया जा सकता है. अमित शाह और जेपी नड्डा, पीएम मोदी के साथ एक अहम बैठक

CM of Delhi
दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CM of Delhi : दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा के चुनावी नतीजे सामने आए थे। इस चुनाव में बीजेपी को लंबे अंतराल के बाद स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। लेकिन अब एक सप्ताह गुजरने के बाद भी दिल्ली का सीएम कौन होगा यह तय नहीं हो पाया है। इस बीच अब खबर यह है कि भाजपा के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी विदेश से वापस आ चुके हैं। इसके बाद अब खबर यह है कि आज अमित शाह,नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के बीच बैठक हो सकता है। 


भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है। इससे पहले 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है, उसमें सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। खबर है कि 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से 9 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे। फिर उन 9 में से ही मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा। अहम बात यह है की इसमें प्रवेश वर्मा का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी दिल्ली सीएम के लिए मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र महाजन और रेखा गुप्ता के नाम पर विचार कर रही है। अब इन्हीं तीन में से कोई एक दिल्ली का नया सीएम हो सकता है। इसमें सबसे आगे रेखा गुप्ता का नाम है और इसकी आज यह है कि इनका आरएसएस का बैकग्राउंड हैं। यह दिल्ली नगर निगम में तीन बार की पार्षद हैं। वो शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं हैं। 


दरअसल, दिल्ली में बीजेपी का सीएम कौन होगा, ये चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि चुनाव के वक्त बीजेपी ने कोई चेहरा घोषित नहीं किया था.और आम आदमी पार्टी बार-बार बीजेपी पर सीएम के चेहरे को लेकर प्रहार कर रही थी। इसके साथ ही साल 2025 के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव हैं। इसके अलावा, साल 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में जिन भी राज्यों में एक दो साल में चुनाव होने हैं, उनके भी समीकरणों को ध्यान में रखा जा रहा है। साथ ही, क्षेत्रीय-जातीय समीकरणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।