ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Delhi election 2025: 500 रुपये में सिलेंडर, मुफ्त राशन और बिजली; दिल्ली की जनता से कांग्रेस के बड़े-बड़े वायदे

Delhi election 2025: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाइए. हम अपने वादे निभाकर दिखाएंगे. यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि शीला दीक्षित जी ने 15 साल में दिल्ली में विकास करके दिखाया है.

Delhi election 2025:
Delhi election 2025:
© Delhi election 2025:
User1
3 मिनट

Delhi vidhan sabha election 2025: दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस ने बड़ी घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली में सत्ता में आने पर 500 रुपये का सिलिंडर और मुफ्त राशन किट दी जाएगी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आई तो राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को 500 रुपये में एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी. 

रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस अगर दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह अपनी पांच गारंटी पूरी करेगी। कांग्रेस ने छह जनवरी को अपनी ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की थी, जिसमें सत्ता में आने पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया. कांग्रेस ने आठ जनवरी को अपनी ‘जीवन रक्षा योजना’ की भी घोषणा की थी जिसके तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया था. पार्टी ने रविवार को दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8500 रुपये देने का भी वादा किया. दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाइए. हम अपने वादे निभाकर दिखाएंगे. यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि शीला दीक्षित जी ने 15 साल में दिल्ली में विकास करके दिखाया है. मोदी-केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है, क्योंकि दोनों का काम सिर्फ झूठ बोलना है. दिल्ली की जनता ने मोदी और केजरीवाल को कई मौके दिए, लेकिन इन्होंने कोई काम नहीं किया. अगर दिल्ली के हालात सुधारने हैं तो बदलाव लाइए और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाइए.