ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Delhi News: अरविन्द केजरीवाल पर नहीं हुआ कोई हमला, जनता के सवालों से बचने के लिए भागे; बीजेपी का दावा

Delhi News: प्रवेश वर्मा ने रविवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार रहे हैं, इसलिए उन्होंने हमले की झूठी कहानी रची है.

Parvesh Verma
Parvesh Verma
© Google
User1
2 मिनट

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता एवं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र (New Delhi Assembly Constituency) से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है बल्कि वह जनता से सवालों के बचने के लिए सभा स्थल से भाग गये थे. 

प्रवेश वर्मा ने रविवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार रहे हैं, इसलिए उन्होंने हमले की झूठी कहानी रची है. उन्होंने कहा कि 12 साल की विधायकी के बाद भी केजरीवाल आज नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जब प्रचार को जाते हैं तो वहां जनता सवाल पूछती है और सवालों का जवाब देने की बजाय वह भाग जाते हैं.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का चुनाव प्रचार पंजाब से आई राशि और कार्यकर्ताओं पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि वह (केजरीवाल) नहीं चाहते कि सीएम आतिशी, मनीष सिसोदिया या सौरभ भारद्वाज चुनाव जीते, इसलिए उन्हें चुनाव प्रचार से हटा कर सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठकों में उलझा कर रखते हैं. 

इस दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्टी प्रवक्ता डॉ. ममता त्यागी मौजूद थे. प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव जीत रहे हैं और दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत का कारक बन रहे हैं.