ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में केजरीवाल, आतिशी समेत इन नेताओं के नाम

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में केजरीवाल और सीएम आतिशी समेत पार्टी के अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं.

Delhi Election 2025
स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। रविवार की देर रात आम आदमी पार्टी की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी और भगवंत मान समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।


आम आदमी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सीएम आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय समेत दिल्ली और पंजाब सरकार के सभी मंत्री स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। इसके अलावा लिस्ट में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, हरभजन सिंह और मीत हेयर समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।


इससे पहले बीते 18 जनवरी को कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल थे। वहीं बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए 15 जनवरी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे।


Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में केजरीवाल, आतिशी समेत इन नेताओं के नाम

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता