ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

Bihar vidhansabha election 2025: बिहार में बड़े स्तर पर चुनावी तैयारियां, जून तक पूरी होंगी सभी EVM की जांच, 25% अतिरिक्त ईवीएम रिजर्व

Bihar vidhansabha election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम रिजर्व रखने का निर्णय लिया है।

बिहार चुनाव 2025, ईवीएम जांच, बिहार विधानसभा चुनाव, ECIL EVM, वीवीपैट, बिहार चुनाव ताजा खबर, Bihar Assembly Election, EVM Reserve, ECIL VVPAT, District Election Officer, Mock Poll, चुनाव आयोग, नोटा बट
ईसीआईएल द्वारा भेजी गई ईवीएम
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar vidhansabha election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए 25% अतिरिक्त बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और 35% वीवीपैट रिजर्व रखने का निर्णय लिया है।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त बैलेट यूनिट (BU), 25 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट (CU) और 35 प्रतिशत अतिरिक्त वीवीपैट (VVPAT) मशीनें तैयार रखी जाएंगी। इनका उपयोग मॉक पोल, तकनीकी खराबी या अन्य आपात स्थितियों में किया जाएगा।


इस बार सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद द्वारा निर्मित ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हालांकि देश में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) भी ईवीएम बनाती है, परंतु आयोग ने ECIL की मशीनों को ही तवज्जो दी है। कुल 1.75 लाख ईवीएम मशीनें राज्य के विभिन्न जिलों में भेजी जाएंगी। इन मशीनों की प्राथमिक जांच के लिए ECIL के इंजीनियर चरणबद्ध तरीके से जिलों में भेजे जा रहे हैं। यह कार्य जून 2025 तक पूरा करना है। जांच की निगरानी जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं करेंगे। 


इसके अलावा, जिन क्षेत्रों में 15 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे, वहां दो ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक ईवीएम में 16 बटन होते हैं| 15 उम्मीदवारों के लिए और एक नोटा (NOTA) के लिए। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, मतदान के पूर्व ईवीएम मशीनों की जांच एवं प्रदर्शन की जानकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी|