ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar Transfer Posting: चुनाव पूर्व बदनामी से डरी नीतीश सरकार....जून माह में होने वाले 'ट्रांसफर-पोस्टिंग' पर पैनी नजर, 1 जुलाई को मांगी पूरी रिपोर्ट

बिहार में हर साल जून को ट्रांसफर-पोस्टिंग का महीना माना जाता है। लेकिन इस बार चुनावी साल को देखते हुए नीतीश सरकार सतर्क है। सभी विभागों से तबादला आदेश की कॉपी एक जुलाई तक सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने का निर्देश जारी किया गया है।

Bihar Transfer Posting: चुनाव पूर्व बदनामी से डरी नीतीश सरकार....जून माह में होने वाले 'ट्रांसफर-पोस्टिंग' पर पैनी नजर, 1 जुलाई को मांगी पूरी रिपोर्ट
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Transfer Posting:  बिहार में जून का महीना ट्रांसफर-पोस्टिंग का होता है. नीतीश सरकार ने यह व्यवस्था बना रखा है कि हर साल जून महीने में विभाग के स्तर से ही अधिकारियों का स्थानांतरण किया जायेगा. इस महीने में विभागीय मंत्री के स्तर से तबादले की फाइल का निबटारा किया जाता है. जुलाई से लेकर मई महीने तक अधिकारियों के तबादले की फाइल मुख्यमंत्री को भेजी जाती है. हालांकि जून महीने में मंत्री स्तर से होने वाले स्थानांतरण को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं. जून महीने में हर् साल विवाद बढ़ता है, सरकार की भद्द पिटती है. विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री के स्तर से तबादला आदेश स्थगित भी किया गया है. इस बार चुनावी वर्ष है, लिहाजा अधिकारियों के ट्रांसफऱ-पोस्टिंग में नया विवाद न हो जाय, सरकार की बदनामी न हो जाय, इसे लेकर नीतीश सरकार हरकत चिंतित है. लिहाजा सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव को पत्र लिखा है.

मुख्य सचिव के आदेश के बाद हरकत में जीएडी 

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव  बी. राजेन्दर ने आज 27 जून को सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव को पत्र लिखा है.जिसमें कहा गया है कि जून महीने में किए जाने वाले स्थानांतरण-पदस्थापन की पूर्व विवरणी 1 जूलाई को उपलब्ध कराएं. अपर मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्य सचिव ने 26 जून को इस संबंध में निदेशित किया है. इस विषय में कहना है कि बिहार कार्यपालिका नियमावली में जून माह में स्थानांतरण-पदस्थापन से संबंधित दिशा निर्देश दिया गया है. इस आलोक में सभी विभागों द्वारा जून माह में बड़े स्तर पर स्थानांतरण पदस्थापन किया जाता है. ऐसे में जून 2025 में सभी विभागों में हुए स्थानांतरण पदस्थापन आदेश की एक कॉपी एक जुलाई 2025 तक सामान्य प्रशासन विभाग को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएं. इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए.

बता दें, बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने इस संबंध में 26 जून को ही सामान्य प्रशासन विभाग को गोपनीय पत्र भेजा था. जिसमें कहा गया है कि सभी विभागों से तबादला आदेश की कॉपी मंगवाएं.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता