ब्रेकिंग
Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश

Bihar News: बिहार के इस जिले में सैकड़ों चुनाव कर्मचारियों ने लगाई छुट्टी की अर्जी, अब DM ने दिए जांच के आदेश

Bihar News: बिहार के इस जिले में 400 चुनाव कर्मचारियों ने बीमारी का हवाला देकर ड्यूटी से छूट मांगी है। अब डीएम ने डॉक्टरों की टीम बनाई, 6-11 अक्टूबर तक जांच होगी। झूठे बहाने पर सख्त कार्रवाई..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच एक अजीबोगरीब स्थिति बनी हुई है, जहां करीब 400 चुनाव कर्मचारियों ने अचानक बीमारी का हवाला देकर ड्यूटी से छूट की गुहार लगा दी है। आरा के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक दर्जन से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की मेडिकल टीम गठित कर दी है।


अब यह टीम 6 से 11 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय के नागरी प्रचारिणी सभागार में जांच शिविर लगाएगी, जहां सभी आवेदकों को अपने मेडिकल दस्तावेज लेकर हाजिर होने का आदेश दिया गया है। डीएम ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि अगर कोई झूठा बहाना पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई होगी।


यह मामला तब सुर्खियों में आया जब जिला निर्वाचन कार्यालय में एक साथ सैकड़ों आवेदन पहुंचे जो कि सामान्य से कहीं ज्यादा थे। कर्मचारियों की यह 'सामूहिक बीमारी' चुनावी माहौल में ड्यूटी की थकान या अन्य कारणों से जुड़ी हो सकती है, लेकिन प्रशासन इसे हल्के में नहीं ले रहा है। इस जांच टीम में सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन जैसे डॉक्टर शामिल हैं। डॉ. एमएच अंसारी, डॉ. कुमार नितिश, डॉ. चेतना, डॉ. एसके प्रसाद और कई अन्य डॉक्टरों की मौजूदगी से यह स्पष्ट है कि जांच गहन और निष्पक्ष होगी।


चुनावी ड्यूटी से बचने की यह प्रवृत्ति बिहार के कई जिलों में देखी जा रही है, जहां कर्मचारी मेडिकल ग्राउंड पर अवकाश मांगते हैं। भोजपुर में यह संख्या इतनी ज्यादा होने से प्रशासनिक सतर्कता बढ़ गई है। शिविर के दौरान कर्मचारियों को विभिन्न टेस्ट से गुजरना पड़ेगा और जो वाकई बीमार पाए जाएंगे, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था मिल सकती है। लेकिन डीएम का फोकस उन पर है जो बिना वजह ड्यूटी छोड़ना चाहते हैं, क्योंकि चुनाव आयोग ने सभी छुट्टियों पर रोक लगा रखी है।