ब्रेकिंग
सम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Election Result 2025: मुंगेर के तारापुर सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव जीते, औपचारिक एलान बाकी

Bihar Election Result 2025: तारापुर सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव जीत गए हैं हालांकि चुनाव आयोग की औपचारिक घोषणा का इंतज़ार है. बिहार में एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है.

Bihar Election Result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत होती दिख रही है। मुंगेर की तारापुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी उम्मीदवार सम्राट चौधरी चुनाव जीत गए हैं हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से इसका औपचारिक एलान बाकी है।


दरअसल, तारापुर की सीट 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के पास थी। इस सीट से जेडीयू के अमन भूषण हजारी ने जीत दर्ज की थी लेकिन इस विधानसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में चली गई। तब सम्राट ने कहा था कि अगर पार्टी कहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। बीजेपी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। 


तारापुर सम्राट चौधरी का गृह क्षेत्र है। तारापुर की जनता ने सम्राट के चेहरे पर अपना विश्वास जताया और उन्हें अपना आशीर्वाद दे दिया है। 30 वें राउंड में की काउंटिंग समाप्त हो चुकी है। तारापुर में कुल 30 राउंड ही काउंटिंग होना था। ऐसे में सम्राट चौधरी 42 हजार से अधिक वोटों से बिहार विधानसभा का चुनाव जीत गए हैं हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी औपचारिक एलान होना बाकी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें