ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार... बिहार में एयर एंबुलेंस और एयर ड्रॉपिंग की सुविधा!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राज्य सरकार ने एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर ड्रॉपिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। सभी हवाई अड्डों और हेलीपैड स्थलों की मैपिंग शुरू हो चुकी है।

बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने मतदान के हर चरण में एयर एंबुलेंस और एयर ड्रॉपिंग जैसी हाई-टेक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके तहत राज्य के सभी हवाई अड्डों और हेलीपैड स्थलों की मैपिंग शुरू कर दी गई है।


मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि जुलाई तक इन सुविधाओं से जुड़ी सभी आवश्यक कार्रवाइयां पूरी कर ली जाएं। हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने को भी कहा गया है।


स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में एयर एंबुलेंस की सुविधा राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान के पूर्व से लेकर चुनाव समाप्ति तक यह सेवा सक्रिय रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति — जैसे बारूदी सुरंग या बम विस्फोट में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।


वहीं, मंत्रिमंडल समन्वय विभाग हेलीकॉप्टर के ज़रिए दूर-दराज़ और दुर्गम इलाकों में मतदान कर्मियों और चुनाव सामग्री की एयर ड्रॉपिंग सुनिश्चित करेगा। मैपिंग प्रक्रिया में हवाई अड्डों और हेलीपैड के अक्षांश और देशांतर भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि तैनाती स्थल को सटीक रूप से पहचाना जा सके। इस कदम को चुनाव के दौरान सुरक्षा और त्वरित राहत पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

टैग्स