ब्रेकिंग
Bihar News: राजगीर मलमास मेला..बिप्रसे के 30 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, करेंगे यह काम...बिहार में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, VHP और बजरंग दल ने किया भारी बवाल‘पीएम की अपील उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत’, सोना, पेट्रोल-डीजल वाले बयान पर बोले राहुल गांधीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्करसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआBihar News: राजगीर मलमास मेला..बिप्रसे के 30 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, करेंगे यह काम...बिहार में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, VHP और बजरंग दल ने किया भारी बवाल‘पीएम की अपील उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत’, सोना, पेट्रोल-डीजल वाले बयान पर बोले राहुल गांधीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्करसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआ

Bihar Election 2025: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक कुल 47.62 प्रतिशत मतदान, जानिए.. कहां हुई सबसे अधिक वोटिंग?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक औसतन 47.62% मतदान दर्ज किया गया है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने वोटिंग परसेंट जारी किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक औसत 47.62 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक किशनगंज 51.86 फीसद वोटिंग हुई है जबकि सबसे कम वोटिंग मधुबनी में हुई है।


दरअसल, दूसरे चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें से 5,28,954 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,95,44,041 है, जबकि महिला मतदाता 1,74,68,572 हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटी विधानसभा भागलपुर है, जबकि सबसे बड़ी चैनपुर है। सबसे कम मतदाता (2,47,574) मखदुमपुर और सबसे अधिक (3,67,667) मतदाता हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं।


जिलों में मतदान का प्रतिशत

गया: 50.95%

जमुई: 50.91%

बांका: 50.07%

कैमूर (भभुआ): 49.89%

पूर्णिया: 49.63%


औरंगाबाद: 49.45%

पश्चिम चंपारण: 48.91%

कटिहार: 48.50%

पूर्वी चंपारण: 48.01%

शिवहर: 48.23%



सुपौल: 48.22%

अररिया: 46.87%

जहानाबाद: 46.07%

अरवल: 47.11%

भागलपुर: 45.09%



रोहतास: 45.19%

सीतामढ़ी: 45.28%

नवादा: 43.45%

मधुबनी: 43.39%


Bihar Election 2025: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक कुल 47.62 प्रतिशत मतदान, जानिए.. कहां हुई सबसे अधिक वोटिंग?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें