ब्रेकिंग
बिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजन

Bihar Election 2025: गया के बाद अब कटिहार में भी दिखा अनोखा नजारा, भैंस पर सवार होकर वोट देने पहुंचा मतदाता

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है। इस चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है। इस चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साहित नजर आए।


गया और कटिहार जिलों से मतदान के दौरान कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं। गया जिले में एक मतदाता भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे, वहीं कटिहार के सिरसा क्षेत्र में आनंद कुमार सिंह नामक मतदाता भी अपने भैंस पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे। आनंद कुमार सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा - “भैंस मेरी धरोहर है और लोकतंत्र मेरा गर्व। मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है।” उन्होंने बताया कि लोग जहां बाइक या गाड़ियों से मतदान करने आते हैं, वहीं उन्होंने अपने सबसे भरोसेमंद साथी, यानी भैंस को चुना। यह दृश्य मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।


इसी तरह गया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और बिहार सरकार में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार भी अपनी पत्नी के साथ साइकिल से मतदान करने पहुंचे। उनके साइकिल से पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई मतदाताओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि साइकिल से मतदान केंद्र पहुंचना पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा संदेश है।


दूसरे चरण की वोटिंग के बीच अररिया जिले के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 198 पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। कांग्रेस समर्थकों का आरोप था कि भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस वोटरों पर हमला करवाया है। हालांकि, एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने मामले को शांत कर लिया और स्पष्ट किया कि “लाठीचार्ज जैसी कोई बात नहीं हुई, विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।”


सुबह 11 बजे तक राज्य के विभिन्न जिलों में औसतन 31% से अधिक मतदान दर्ज किया गया। कुछ प्रमुख जिलों का मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा- 

पश्चिम चंपारण: 32.39%

पूर्वी चंपारण: 31.16%

शिवहर: 31.58%

सीतामढ़ी: 29.81%

सुपौल: 31.68%

अररिया: 31.88%

किशनगंज: 34.74%

पूर्णिया: 32.94%

कटिहार: 39.83%

भागलपुर: 29.08%

बांका: 32.91%

कैमूर: 31.98%

रोहतास: 29.80%

अरवल: 31.07%

जहानाबाद: 30.36%

औरंगाबाद: 32.88%

गया: 34.07%

नवादा: 29.02%

जमुई: 33.67%


राज्यभर में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई मतदान केंद्रों पर युवा मतदाता सुबह से ही कतारों में खड़े दिखाई दिए। निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है।

Bihar Election 2025: गया के बाद अब कटिहार में भी दिखा… | FirstBihar